तिसरी में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार में छिपा कर ले जा रहे 284 बोतल शराब समेत चालक गिरफ्तार
गिरिडीह। तिसरी थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।
तिसरी में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार में छिपा कर ले जा रहे 284 बोतल शराब समेत चालक गिरफ्तार
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : तिसरी थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की टोयोटा ग्लान्जा (नंबर BR09V5182) में बंगाल की कंपनी की शराब लोड कर तिसरी होते हुए बिहार की ओर ले जाया जा रहा था। यात्रा के दौरान कार ने बरमसिया-चंदौरी रोड पर एक ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। शक के आधार पर जब लोगों ने कार की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में शराब पाई गई।

सूचना पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले चालक वाहन को नईटांड गांव की ओर छिपा दिया था। पुलिस ने बाद में कार को खोज निकाला और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जब्त कार से बंगाल बिक्री के लिए बनी 180 एमएल की 274 बोतलें और 180 एमएल की 10 अतिरिक्त बोतलें, कुल 284 बोतलें बरामद की गई हैं। कार के इंजन के नीचे, बोनट के पास और डिक्की के नीचे विशेष रूप से बनाए गए गुप्त खानों में शराब छिपाई गई थी।
गिरफ्तार चालक की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के बिष्णुपुर निवासी राजेश मंडल (पिता – बनारसी मंडल) के रूप में हुई है।
इस पूरे अभियान में प्रभारी एसआई नंदजी राय, हवलदार उमेश भारती, नीरज कुमार और राहुल कुमार की अहम भूमिका रही।



