गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होगी झारखंड की झांकी
झारखंड के विरासत, विकास एवं संस्कृति की झलक को देखेगा देश

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होगी झारखंड की झांकी
झारखंड के विरासत, विकास एवं संस्कृति की झलक को देखेगा देश
लगातार तीसरी बार कर्तव्य पथ पर चलेगी झारखंड की झांकी
रांची: ब्यूरो रिपोर्ट
रांची: गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है।
इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय श्री रतन टाटा को श्रद्धांजलि के साथ झारखंड की धनी संस्कृति यहां की पारंपरिक नृत्य, शिक्षा में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को झांकी में प्रदर्शित किया जाएगा।
मालूम हो कि 2024 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई थी।

देशभर से शामिल होंगी झांकियां
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत केवल 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ। झारखंड की झांकी के प्रारूप को चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया। नई दिल्ली में 19 जनवरी 2025 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है और पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी 2025को इनका रिहर्सल भी करा लिया जाना है।



