Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीतिलाइव न्यूज़

जिला खनन टास्क फोर्स ने की बड़ी कार्रवाई अवैध बालू लदे 7 ट्रेक्टर को किया जप्त

जिला खनन टास्क फोर्स ने की बड़ी कार्रवाई अवैध बालू लदे 7 ट्रेक्टर को किया जप्त

जिला खनन टास्क फोर्स ने की बड़ी कार्रवाई अवैध बालू लदे 7 ट्रेक्टर को किया जप्त

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जिला खनन टास्क फ़ोर्स के द्वारा शनिवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झरियागादी व पीरतांड थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टरों को छापेमारी के क्रम में जब्त किया गया है। टास्क फोर्स के द्वारा यह छापेमारी अहले सुबह से शुरू हुई । छापेमारी के दौरान गिरिडीह एसडीएम विशालदीप खलको, एसडीपीओ अनिल सिंह डीएमओ सतीश नायक,इंस्पेक्टर आदिकान्त महतो, पीरतांड थाना प्रभारी ,मुफ्फसिल पुलिस दल बल सहित मौजूद रही। सभी अवैध बालू ने ट्रैक्टर को जप्त कर आगे की कार्रवाई करने में प्रशासन जुट गया है।

वही इस बाबत सदर एसडीएम ने बताया कि जिला खनन टास्क फोर्स के द्वारा समय-समय पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्यवाही की गई है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button