Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा में हाथियों के आतंक से किसान बेहाल एवं ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

हजारीबाग प्रखंड अंतर्गत सुदन पंचायत के ग्राम चंदनगुंडो में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

चलकुशा में हाथियों के आतंक से किसान बेहाल एवं ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : प्रखंड अंतर्गत सुदन पंचायत के ग्राम चंदनगुंडो में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के झुंड रात होते ही गांवों और खेतों की ओर रुख कर रहे हैं। जिससे किसानों की तैयार धान की फसलें बर्बाद हो रही हैं। चंदनगुंडो गांव के किसान महेंद्र यादव पिता स्व रामेश्वर यादव रामदेव यादव स्व एतवारी यादव जितेंद्र यादव पिता त्रिवेनी यादव जागेश्वर यादव पिता एतवारी यादव बताया की लगभग 5 दिनों से यह समस्या बनी हुई है।

किसानों का कहना है कि हर रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच हाथियों का झुंड 30 से 35 की संख्या में गांव के आसपास आता है और खेतों में लगी फसल को रौंदकर नष्ट कर देता है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग रात में घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं। खेतों में रखवाली करने जाना तो दूर, कई परिवार अब किसी सुरक्षित जगह पर रात गुजारने को मजबूर हैं।

कि उन्होंने अपने खेतों में धान की अच्छी फसल तैयार की थी। धान लगभग तैयार हो चुका था लेकिन हाथियों के हमले से सारी फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने कहा कि हाथी न केवल फसल रौंद देते हैं, बल्कि जगह-जगह मिट्टी खोदकर खेतों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।वहीं चलकुशा के मुख्य मार्ग पर पिकअप वाहन में लदे आलू बीज को बीच रास्ता में ही हाथियों ने चट कर दिया।

एवं चन्दनगुंडो निवासी जितेंद्र यादव पिता त्रिवेनी यादव का मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां के स्कूल बच्चे उस रास्ते से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं जिससे पढ़ाई लिखाई बाधित हो रहा है।इससे न केवल किसानों की मेहनत बर्बाद हो रही है, बल्कि ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है। वहां के ग्रामीण किसानों ने जो भी क्षति हुआ है उसका मुआवजा का मांग किया। वहीं फोरेस्टर शन्टू कुमार ने कहा कि हमलोग की टीम हाथियों को भगाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button