Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबर

देवघर पुलिस ने 2 शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार….

देवघर पुलिस ने 2 शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार...

देवघर: देवघर पुलिस ने 2 शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है।भारतीय मुल्क के मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले शाजी जॉन से 82 लाख रुपिया ठग लिया है।फर्जी कंपनी बना कर क्रिप्टो करेंसी में 100 परसेंट इंटरेस्ट देने के नाम पर ठगी कर ली।ठगे जाने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत मेल के माध्यम से जिला के एसपी धनंजय सिंह को दी गई।एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्यवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस ने देवघर नगर थाना के विलियम्स टाउन से दोनो को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल,10 सीम,22 एटीएम,2 क्रेडिट कार्ड,1 पासबुक,4 चेकबुक,1 कैंसल चेक,3 लैपटॉप, फ़र्ज़ी दस्तावेज और 1 अमरीकी डॉलर को बरामद किया है।पूरी जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि इनलोगों ने फ्रॉड करने का नया तरीका ढूंढ लिया था।इनके ठगी करने के तरीके भी अब तक जितने भी साइबर अपराधी देवघर में गिरफ्तार हुए है उन सब से अलग है।ये दोनों शातिर एक फर्जी कंपनी blog battalion pvt ltd खोलकर अपने को डायरेक्टर बना लिए थे।फिर विदेश में रह रहे भारतीय मुल्क के लोगों को क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने का प्रपोजल अपनी कंपनी के माध्यम से देते थे।ये लोगों को कंपनी में इन्वेस्ट करने पर 100 परसेंट का रेट ऑफ इंटरेस्ट देने का लालच देते थे।विदेश में रह रहे लोगों की और अधिक आकर्षित के लिए उ के इन्वेस्टमेंट से ज्यादा का फर्जी चेक काट कर दे देते थे।इसके अलावा अपनी कंपनी का फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन का दस्तावेज भी उपलब्ध करवा देते थे जिनमें करोड़ो करोड़ रुपये का लेनदेन जा रेकॉर्ड रहता था।इस फ़र्ज़ीगिरी से ये शातिर साइबर ठग विदेश में रह रहे लोगों को ठगता था।उनसे रुपिया मंगवा कर अपना उधारी चुकाता था या उन रुपियों से ऐश मौज करता था।

Related Articles

Back to top button