मवेशी लदे पिकअप वैन को बरकट्ठा पुलिस ने किया जप्त….क्यों नही रुक रहा गौ तस्करी जानिए…
मवेशी लदे पिकअप वैन को बरकट्ठा पुलिस ने किया जप्त....क्यों नही रुक रहा गौ तस्करी जानिए...

मवेशी लदे पिकअप वैन को बरकट्ठा पुलिस ने किया जप्त….क्यों नही रुक रहा गौ तस्करी जानिए…
हजारीबाग: कुणाल यादव
हजारीबाग/बरकट्ठा: झारखंड में लगातार हो रहे गौ तस्करी रुकने का नाम नही ले रहा है आखिर किसका है संरक्षण कौन है इस खेल का मास्टर माइंड , आप सभी जानते है की इस अवैध गौ तस्करी के खिलाफ खबर 24 न्यूज की टीम ने लगातार मुहिम चलाया है लेकिन खबर चलने के बाद झारखंड के हजारीबाग ,गिरीडीह और धनबाद सीमा क्षेत्र में कुछ हद तक ही रुका है इसके बावजूद भी गुप्त रूप से इस गौ तस्करी करने वाले लोगो के द्वारा आज भी चलाया जा रहा है ।
अपको बता दे की आज मवेशी लदे एक पिकअप वैन को बरकट्ठा पुलिस ने पकड़ा है। गुरुवार की सुबह दो पिकअप वैन को पिछा करते हुए बरही पुलिस बरकट्ठा की ओर आ रही थी। इसी दौरान बरकट्ठा हाई स्कूल के समीप एक पिकअप वैन नंबर डब्ल्यू बी 37 डी 9124 के चालक व खलासी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। वहीं एक और पिकअप वैन को बरही पुलिस पकड़कर अपने साथ लेते चली गई। सूचना मिलने पर बरकट्ठा पुलिस ने उक्त पिकअप वैन को जप्त कर बरकट्ठा थाना ले आई। इस बाबत थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने बताया कि बरही पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि अवैध पशु लदा पिकअप वैन बरकट्ठा की ओर जा रही है जिसके बरकट्ठा थाना के समीप पुलिस खड़ा हो कर उक्त पिकअप वैन का इंतजार कर रही थी। पिकअप वैन में आठ मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांध कर रखा गया था। इस बाबत बरकट्ठा थाना में पुलिस ने कांड संख्या 164/22 के तहत पिकअप वैन के चालक, मालिक और अज्ञात पशु तस्कर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी जाने जरूरी है…..
अपको बताते चले की एक महीने से जब कुछ लोगो के द्वारा खबर 24 न्यूज चैनल की टीम के पास पहुंचा और इस अवैध गौ तस्करों के बारे में बताया उसके बाद खबर 24 न्यूज टीम के द्वारा इसे प्रमुखता से बिहार झारखंड एवं बंगाल के हर क्षेत्र में इसकी जांच पड़ताल किया गया इतना ही नही पूरे रात के अंधेरे में भी इस गौ तस्करों के ऊपर नजर बनाए रखा और इससे जुड़ी पूरी रिपोर्टिंग हुई और तब जाकर सभी पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी मिली फिर इस गौ तस्करों के खिलाफ आवाज बुलंद हुई और ताबड़तोड़ छापेमारी की गई और पूरे झारखंड और पश्चिम बंगाल में पुलिसिया कार्रवाई सुरु हुई है और हर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग के दौरान पकड़ा जा रहा है । अपको यह भी बता दे की यह गौ तस्करी पूर्ण रूप से बंद नही हो पाया है आज भी छुपे चोरी गौ तस्करी जारी है इस पर पूरी तरह से बंद करने के लिए पुलिस प्रशासन को शक्त कदम उठाने की जरूरत है ।
अब देखना यह होगा की आखिर कब तक यह अवैध गौ तस्करी का खेल चलता रहेगा…? या पूर्ण रूप से बंद होगा…? ये आने वाला समय बताएगा ।



