Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू शाहपुर अंजुमन सदर रुस्तम मंसूरी समेत सलामुद्दीन मंसूरी सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल।

मेदिनीनगर झामुमो पलामू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में झामुमो नीति से प्रभावित होकर शाहपुर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सदर रुस्तम मंसूरी समेत वार्ड नंबर 32 के भावी प्रत्याशी सलामुद्दीन मंसूरी(भोला मंसूरी)अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर लिए,

पलामू शाहपुर अंजुमन सदर रुस्तम मंसूरी समेत सलामुद्दीन मंसूरी सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल।

पलामू : मेदिनीनगर झामुमो पलामू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में झामुमो नीति से प्रभावित होकर शाहपुर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सदर रुस्तम मंसूरी समेत वार्ड नंबर 32 के भावी प्रत्याशी सलामुद्दीन मंसूरी(भोला मंसूरी)अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर लिए,विदित हो कि राज्य में माननीय मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता और सरकार द्वारा चलाई जा रही दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रतिफल झामुमो का कुनबा हर दिन बढ़ रहा है

विशेष रूप से जब बहुप्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव के सुगबुगाहट ने राजनीति माहौल को गर्म कर दिया है, झामुमो जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिन्हा ने आज इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार सह अभिनंदन करते हुए कहा कि आज की निश्चित रूप से झामुमो पलामू के लिए ऐतिहासिक दिन है जिस तरह से आमजनों के बीच हमारे मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के प्रति विश्वास बढ़ा है

उसका परिणाम है हमारे दल में प्रतिदिन लोग जुड़ रहे हैं कल भी शाहपुर के पूर्व मुखिया इबरार रिजवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो में जुड़े हैं,आज उसी कड़ी में शाहपुर अंजुमन के सदर रुस्तम मंसूरी एवं समाजसेवी सलामुद्दीन मंसूरी जी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो पलामू की सदस्यता ग्रहण किए हैं,आगे नगर निगम चुनाव पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि हमारी पार्टी नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस चुकी है और जल्द ही पार्टी समर्थित उम्मीदवार आला कमान निर्देशानुसार घोषणा कर दी जाएगी।

आज के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से समसूदीन खलीफा,कलाम मंसूरी,पप्पू मंसूरी,धन्नू खान,शमशुद्दीन खलीफा, गनौरी शाह, मुन्ना खलीफा, कलाम मंसूरी, पप्पू मंसूरी,इस्माइल मंसूरी, इम्तियाज कुरैशी, छोटू खान, इस्तियाक खान,सिकंदर मंसूरी, खुर्शीद अंसारी,छोटू मियां समेत झामुमो के जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी,संगठन सचिव देवानंद भारद्वाज,केंद्रीय समिति सदस्य हाजी शमीम अहमद,सन्नू सिद्दीकी,असगर अली,इकबाल कुरैशी,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रिशु अग्रवाल समेत पार्टी के कई अन्य नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button