सीसीएल क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों बिजली कटौती से है परेशान उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
सीसीएल क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों बिजली कटौती से है परेशान उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सीसीएल क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों बिजली कटौती से है परेशान उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: सीसीएल क्षेत्र अंतर्गत 5 गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर बिजली कटौती से संबंधित एक आवेदन उपायुक्त के नाम सौंपा। दिए गए आवेदन में बताया गया कि महुआटांड़, बालोडिंगा, केलीबाद, तिनकोनिया ओर कोलीमारन गांव में लगभग 1 साल से बिजली की अधिक कटौती हो रही है। वर्तमान समय में इस भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचोनी खेल के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। आवेदन देने पहुंचे ग्राम वासियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली की समस्या को लेकर सीसीएल पदाधिकारी को भी अवगत कराया गया लेकिन आज तक इसका कोई समाधान नहीं निकला नतीजा यह है कि गर्मी में लोग बिजली के कारण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है वही खेती बाड़ी के पटवन काम में दिक्कत हो रही है।

बताया गया कि रात में अत्यधिक बिजली की कटौती होती है जिसके कारण गर्मी में लोग चैन की नींद नहीं सो पाते है नतीजा यह है की लोग बीमार हो रहें है। मो इम्तियाज अब्दुल कयूम मो सरकार मो चांद मो शबीर मो हफीज मो अफराज समेत दर्जनों लोग शामिल थे।




