आम बागान सिहोडीह दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य शुभारंभ, मंत्री सोनू ने किया उद्घाटन
नवरात्र के अवसर पर आम बागान सिहोडीह स्थित सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाए गए भव्य पूजा पंडाल का शुभारंभ सोमवार की शाम नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने फीता काटकर किया।

आम बागान सिहोडीह दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य शुभारंभ, मंत्री सोनू ने किया उद्घाटन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : नवरात्र के अवसर पर आम बागान सिहोडीह स्थित सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाए गए भव्य पूजा पंडाल का शुभारंभ सोमवार की शाम नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही माता रानी का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।

पूजा समिति की ओर से नगर विकास मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंत्री सोनू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यहां का पंडाल और मेला दोनों ही आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और श्रद्धा का संदेश देते हैं।

मेले में मौत का कुआं, डांस कार्यक्रम, तारामती शो समेत कई तरह के झूले और मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं, जिसका आनंद श्रद्धालु और स्थानीय लोग भरपूर उठा रहे हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसडीपीओ जीत वाहन उरांव, अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौजूद थे। सभी अतिथियों ने पूजा अर्चना कर मां दुर्गा से जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा समिति की ओर से सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय और उल्लासमय बना रहा।
मौके पर अध्यक्ष अशोक राम उपाध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद सचिव दीपक कुमार यादव उपसचिव विजय सिंह कोसा अध्यक्ष उमेश यादव, संरक्षक दशरथ प्रसाद, मुन्ना पाठक, अनिल मिश्रा, मेला आयोजक गोपाल चंद्रवंशी सहित सदस्य गन मौजूद थे।




