सीएससी संचालकों ने बीडीओ को सौंपा हड़ताल पत्र, 1 जून से ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार।
हजारीबाग चलकुशा प्रखंड के विभिन्न पंचायत सचिवालयों में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालकों ने ई-गवर्नेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कथित मनमानी और अनियमितताओं के विरोध में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

सीएससी संचालकों ने बीडीओ को सौंपा हड़ताल पत्र, 1 जून से ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के विभिन्न पंचायत सचिवालयों में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालकों ने ई-गवर्नेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कथित मनमानी और अनियमितताओं के विरोध में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संचालकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को हड़ताल पत्र सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

सीएससी संचालकों का आरोप है कि प्रखंड के सभी डिजिटल पंचायत ऑपरेटरों एवं पंचायत सचिवालयों में कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालकों को पिछले दो वर्षों से पंचायत स्तर पर सीएससी प्रबंधन की ओर से आवश्यक संसाधन और सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके कारण संचालकों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है।
संचालकों ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में वे 1 जून 2026 से “डिजिटल हड़ताल” पर रहेंगे। इस दौरान वे ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे और संबंधित डिजिटल कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
हालांकि, आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सीएससी केंद्रों के माध्यम से नागरिक सेवाओं का संचालन जारी रखा जाएगा, ताकि विभिन्न सरकारी एवं ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।




