भारत जोड़ो यात्रा’ के बंगाल चरण को गंगा सागर द्वीप से रवाना किया ।
भारत जोड़ो यात्रा’ के बंगाल चरण को गंगा सागर द्वीप से रवाना किया ।

भारत जोड़ो यात्रा’ के बंगाल चरण को गंगा सागर द्वीप से रवाना किया ।
कोलकाता:राजीव दास
कोलकाता : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बंगाल चरण के तहत दक्षिण 24 परगना जिले के गंगा सागर द्वीप से बुधवार सुबह यात्रा को रवाना किया गया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

पश्चिम बंगाल में इस यात्रा का नाम बदलकर ‘सागर से पहाड़ तक’ कर दिया गया है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राज्य के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी और लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को उत्तर बंगाल के कर्सियांग में समाप्त होगी।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल नहीं होने के फैसले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की आलोचना की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीएमसी को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।



