केवालु में भव्य रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, शामिल हुए विधायक
बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत ग्राम केवालु में आयोजित “श्री श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव परिवार हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव” में माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी सम्मिलित हुए।

केवालु में भव्य रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, शामिल हुए विधायक
हजारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत ग्राम केवालु में आयोजित “श्री श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव परिवार हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव” में माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने महायज्ञ का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया तथा वेदी पूजन कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर विधायक अमित कुमार यादव जी ने कहा कि यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि मानव के विचारों में भी सकारात्मकता एवं सात्विकता का संचार करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है।

महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं भक्तिमय वातावरण सनातन धर्म के प्रति जन-जन की अटूट आस्था को दर्शाता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को इस भव्य आयोजन के लिए साधुवाद एवं शुभकामनाएं दीं।



