सांसद एवं विधायक ने करोड़ों की लागत से बनने वाली पुल का किया शिलान्यास
सांसद एवं विधायक ने करोड़ों की लागत से बनने वाली पुल का किया शिलान्यास

सांसद एवं विधायक ने करोड़ों की लागत से बनने वाली पुल का किया शिलान्यास
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के सुदंन पंचायत के बरसोती नदी के खैराटांड पर करोड़ों की लागत से बनने वाली पुल का शिलान्यास कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एंव बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव बगोदर पूर्व विधायक नागेंद्र महतो जिप सदस्य कुमकुम देवी ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर किया। इस दौरान सांसद अन्नपूर्णा देवी ने लोगों को कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौमुखी विकास हो रहा है। यह पुल बनने से गिरिडीह एवं हजारीबाग जिला के लोगों को आने जाने में काफी राहत मिलेगी। वही विधायक अमित कुमार यादव ने कहां की चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी मनरेगा योजना के तहत ग्राम सुदन से तिलैया टांड होते हुए खौराटांड बरसोती नदी घाट तक मिट्टी मोरम के सड़क का निर्माण कराएं।

जिससे कालीकरण रोड बनाने में मदद मिलेगी। यह पुल इस क्षेत्र के लोगों का काफी दिनों से मांग रहा है। यह पुल बन जाने से क्षेत्र के लोगों को गिरिडीह जिला आने जाने में सहोलियत मिलेगी।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुबोध चौधरी, सुखदेव यादव , रघु माहतो, मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल टुकलाल नायक, पूर्व उप प्रमुख दुर्गा यादव, मुखिया प्रतिनिधि वासुदेव यादव,उप मुखिया चम्पा देवी, वीरेंद्र यादव, राम प्रसाद यादव, राजेंद्र साव, संतोष यादव, हरेंद्र यादव एवं काफी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।



