नशीली दवा बेचने के आरोप में दावाए के साथ एक युवक गिरफ्तार।
नशीली दवा बेचने के आरोप में दावाए के साथ एक युवक गिरफ्तार।

नशीली दवा बेचने के आरोप में दावाए के साथ एक युवक गिरफ्तार।
गिरिडीह में नशीली दवा बेचने के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने दबोचा युवक गिरफ्तार, दवाएं भी बरामद….
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह. जिले में बड़े पैमाने पर नशीली दवा बेचने के आरोप में मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक शहर के चंदौरी रोड का रहने वाला शिवचरण कुमार है. शिवचरण की स्कूटी की डिक्की से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुई है. पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार की सुबह मुफस्सिल थाना इलाके के कमलजोर में की है.

बताया गया कि बीते कई माह से शिवचरण के द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों से लेकर मुफस्सिल इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से नशीली दवाइयां की बिक्री की जा रही थी, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा था. वहीं कई युवक भी इसकी चपेट में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे थे.

इसी दरमियांन कमलजोर में ग्रामीणों ने युवक को नशीली दवाई के साथ दबोच लिया जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा मुफस्सिल थाना को दी गई सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने कमलजोर में छापेमारी कर शिवचरण को रंगे हाथ नशीली दवाइयां के साथ गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस शिवचरण से थाने में पूछताछ कर रही है.




