Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सरकारी/मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई कार्रवाई की गुहार

गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम जामबाद, पोस्ट उदनाबाद के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर सरकारी एवं मंदिर की जमीन पर कथित अतिक्रमण का आरोप लगाया है।

सरकारी/मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई कार्रवाई की गुहार

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम जामबाद, पोस्ट उदनाबाद के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर सरकारी एवं मंदिर की जमीन पर कथित अतिक्रमण का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खाता संख्या-1, प्लॉट संख्या-297, रकबा 6.99 एकड़ गैरमजरुआ खास जंगल भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर मकान निर्माण कर रहे हैं।

आवेदन में ग्रामीणों ने सीताराम मरिक, राजेश मरिक, बबलू मरिक और प्रदीप मरिक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि संबंधित भूमि लंबे समय से चेती दुर्गा मंदिर के उपयोग में रही है, जहां प्रत्येक वर्ष धार्मिक आयोजन होते हैं। इसके बावजूद कथित रूप से जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो मंदिर की जमीन पर स्थायी कब्जा हो सकता है, जिससे भविष्य में गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने संबंधित लोगों को प्रभावशाली बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

ग्रामीणों ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देकर कथित अतिक्रमण और निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए तथा सरकारी एवं मंदिर की भूमि को सुरक्षित कराया जाए। पूर्व मुखिया प्रतिनिध दिलीप उपाध्याय, भरत यादव,जगदीश सिंह, परसुराम सिंह, राजू मारिक वार्ड सदस्य, टिंकू मल्ह वार्ड सदस्य, परमेश्वर राय, फागू मारिक, मन्नू मल्हा ,धनेश्वर मल्ह, सत्रुघन सिंह,
सहित गांव के कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button