Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

स्वर्गीय बबलू आजाद की स्मृति में उनके पुत्र शिवम आजाद ने बस स्टैंड में कांवरियों के बीच किया फलों का वितरण

स्वर्गीय बबलू आजाद की स्मृति में उनके पुत्र शिवम आजाद ने बस स्टैंड में कांवरियों के बीच किया फलों का वितरण

स्वर्गीय बबलू आजाद की स्मृति में उनके पुत्र शिवम आजाद ने बस स्टैंड में कांवरियों के बीच किया फलों का वितरण

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: स्वर्गीय बबलू आजाद की स्मृति में रविवार को उनके पुत्र शिवम आजाद द्वारा बस स्टैंड में कांवरियों के बीच शरबत और फल का निशुल्क वितरण किया गया। इस आयोजन में अतिथि के तौर पर बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश सहाय उपाध्यक्ष अजय सिन्हा मंटू महासचिव चुन्नू कांत बबलू सिन्हा आदि मौजूद थे।

इस दौरान लगभग सैकड़ों कांवरिया यात्रियों को शरबत पिलाया गया और उनके बीच फल का वितरण किया गया। इस बाबत चुन्नु कांत ने कहा कि पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद द्वारा अपने पिता श्री की स्मृति में हर साल कांवरियों के बीच शरबत और फल का वितरण किया जाता है जो धर्म और पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि पवित्र सावन मास में इस तरह के कार्य करने से आनंद की प्राप्ति होती है ओर इस तरह के कार्य गौरव की बात है। कहां की शिवम आजाद वर्षों से पिता की स्मृति में नेक काम करते हुए आ रहें है।

उन्होंने कहा की भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद शिवम आजाद पर बनी रहें। इस बाबत शिवम आजाद ने कहा कि पिताश्री के स्मृति में 12 वर्षों से सुल्तानगंज रवाना होने वाले कांवरियों के बीच शरबत और फल का वितरण किया जाता है।

इस बार भी हम लोगों द्वारा यह कार्यक्रम किया गया। मौके पर संतोष यादव अजय तिवारी सनी हाडी पंकज कुमार कृष्णा कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button