Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना, प्रशासन ने कराई दुकानों की दोबारा मापी

गिरिडीह,नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण और फोर लेन सड़क निर्माण के तहत 45 दुकानों को हटाए जाने के फैसले का विरोध लगातार जारी है।

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना, प्रशासन ने कराई दुकानों की दोबारा मापी

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण और फोर लेन सड़क निर्माण के तहत 45 दुकानों को हटाए जाने के फैसले का विरोध लगातार जारी है। प्रभावित दुकानदार पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं और नगर निगम के निर्णय को अन्यायपूर्ण करार दे रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बिना समुचित जांच और वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानों को तोड़ना उनके रोज़गार पर सीधा हमला है।

इसी क्रम में आज अचानक अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत बिस्पुते उपनगर आयुक्त प्रशांत लायक तथा नगर निगम के कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में एक बार फिर दुकानों की मापी कराई गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से धरनारत दुकानदारों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई, हालांकि मापी के दौरान स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही।

दुकानदारों ने बताया कि इस मामले को लेकर वे पहले ही उपायुक्त को ज्ञापन सौंप चुके हैं और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग कर चुके हैं। दुकानदारों का दावा है कि जिन सीमाओं के भीतर नगर निगम द्वारा उन्हें दुकानें आवंटित की गई थीं, आज भी उनकी दुकानें उसी निर्धारित दायरे में स्थित हैं। ऐसे में अतिक्रमण का आरोप लगाकर दुकानों को हटाना पूरी तरह गलत है।

वहीं इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत बिस्पुते ने बताया कि प्रशासन की ओर से दुकानों की मापी कराई गई है और पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जल्द ही वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और फोर लेन सड़क निर्माण की योजना के तहत नगर निगम द्वारा दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी फैसले को लेकर दुकानदारों में नाराजगी है और वे न्याय की मांग को लेकर धरने पर डटे हुए हैं। अब पूरे मामले में प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button