संविधान दिवस पर झामुमो का संकल्प—लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हुए नेता-कार्यकर्ता
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से गिरिडीह स्थित पार्टी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संविधान दिवस पर झामुमो का संकल्प—लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हुए नेता-कार्यकर्ता
श्वेता शर्मा बोलीं– संविधान देश की एकता, समानता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार; शाहनवाज अंसारी ने 2014 के बाद संवैधानिक मूल्यों में गिरावट का लगाया आरोप
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से गिरिडीह स्थित पार्टी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है। लोकतंत्र की मजबूती का वास्तविक आधार हमारा संविधान है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अपने विचार रखने का अवसर दिया है।

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने और संवैधानिक आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता और सम्मान पहुंचाना ही संविधान की सच्ची भावना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के बाद देश में संवैधानिक मूल्यों का ह्रास हुआ है। वहीं जिला सचिव महालाल सोरेन ने आगामी 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरिडीह में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अपने नेता के स्वागत में शामिल होने की अपील की।
जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि भाजपा से देश और संविधान दोनों को बचाने की जरूरत है। उन्होंने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस मौके पर मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, प्रणव वर्मा, दिलीप मंडल, बरकत अली, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, नूर अहमद, मुमताज वारसी तूफान, अभय सिंह, संजय वर्मा, पवन सिंह, राकेश कुमार सिंह, अनवर अली पलटन, दारा हाजरा, मो. तारिक, प्रमिला साव, दिलीप रजक, मेहताब मिर्जा, कोलेश्वर सोरेन, लोकनाथ सहाय, नारायण पांडेय, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, दिलीप मुर्मू, खुर्शीद अनवर हादी, चांद रसीद, भैरव वर्मा, मोजाहिद अंसारी, रंजीत राम, प्रधान मुर्मू, अनवर अंसारी, मजीद अंसारी, सफीक अंसारी, राकेश रंजन, अजय सिंह, चांदमल मरांडी, शब्बीर अंसारी, रोजन अंसारी, मुमताज अंसारी, शाहरुख खान, बंटी अली, बृजमोहन तुरी, शेखर यादव, दीपक पांडेय और बबलू यादव समेत विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से झामुमो नेताओं ने लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने, सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने और संविधान में निहित आदर्शों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।




