आरोग्यम अस्पताल में जन्मजात चेहरे की समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए निःशुल्क सर्जरी शिविर
शहर के प्रतिष्ठित आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है।

आरोग्यम अस्पताल में जन्मजात चेहरे की समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए निःशुल्क सर्जरी शिविर
कटे होंठ एवं तालू समेत जबड़े की जन्मजात समस्याओं की होगी जांच, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे आवश्यक परामर्श
जरूरतमंद बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और उचित उपचार का मार्गदर्शन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है : हर्ष अजमेरा
अभिभावक बच्चों में जन्मजात चेहरे अथवा जबड़े की समस्या को नजरअंदाज न करें और शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें : जया सिंह
हजारीबाग : शहर के प्रतिष्ठित आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में जन्मजात चेहरे एवं जबड़े की समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए 22 अगस्त, शनिवार को अस्पताल परिसर में सुबह 10 बजें से निःशुल्क मेगा कटे होंठ एवं तालू सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में बच्चों की जांच के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा दिया जाएगा। शिविर में विशेष रूप से कटे होंठ, कटे तालू, चेहरे की बनावट से जुड़ी समस्याओं तथा जबड़े की जन्मजात समस्याओं की जांच की जाएगी। इस दौरान क्रैनियोमैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अमित कुमार बच्चों की जांच कर अभिभावकों को बीमारी की स्थिति, उपचार की संभावनाओं एवं सर्जरी से संबंधित आवश्यक जानकारी देंगे।

अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि आरोग्यम अस्पताल का उद्देश्य अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ जरूरतमंद मरीजों को समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। जन्मजात चेहरे एवं जबड़े की समस्याओं से प्रभावित बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों में इस प्रकार की समस्या होने पर शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि कई बार आर्थिक अथवा जागरूकता के अभाव में अभिभावक बच्चों में जन्मजात समस्याओं का समय पर उपचार नहीं करा पाते हैं।
ऐसे परिवारों को राहत देने और उन्हें उचित चिकित्सा मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निःशुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की समस्या को नजरअंदाज न करें और शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच एवं परामर्श प्राप्त करें। शिविर के माध्यम से बच्चों की समस्या की गंभीरता का आकलन करते हुए आगे के उपचार और सर्जरी को लेकर उचित चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी।




