Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

पूजा पंडालों में मां दुर्गा के नोवे रूप सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा आराधना बड़े ही धूमधाम से की गई।

पूजा पंडालों में मां दुर्गा के नोवे रूप सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा आराधना बड़े ही धूमधाम से की गई।

 

पूजा पंडालों में मां दुर्गा के नोवे रूप सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा आराधना बड़े ही धूमधाम से की गई।

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को गिरिडीह के देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के नोवे रूप सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा आराधना बड़े ही धूमधाम से की गई। मां अधिष्ठात्री के मंत्रोचार के साथ पुष्पांजलि किया गया। इसके बाद हवन कार्य भी किया गया। तत्पश्चात महा आरती और कन्या पूजन किया गया। इस दौरान विभिन्न दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूजा के दौरान जय मां अंबे जय जगदम्बे के उद्घोष सुनाई दिया। शाम में भी विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग मेला घूमने के लिए नए-नए परिधान पहनकर पहुंचे हुए थे। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित दिखे। स्टेशन रोड स्थित सुरो सुंदरी एकाडेमी में मेला में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। बच्चे तरह-तरह के खिलौने खरीदते हुए नजर आए वही चार्ट गुपचुप एवं फास्ट फूड ठेला पर भी काफी भीड़ देखने को मिली। पंडाल परिसर में तरह-तरह के स्टाल लगाए गए हैं।

इसके अलावा पचम्बा दुर्गा स्थान बोडो दुर्गा मंडप, फॉरेस्ट ऑफिस मंडा,अलकापुरी चौक, राजदूत शोरूम भंडारीडीह ,शास्त्रीनगर दुर्गा मंड

, पुराना जेल परिसर दुर्गा मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, चैताली मंडा बरगंडा, बीबीसी रोड मंदिर, विजय इंस्टीट्यूट, रक्षित हाउस, नवयुवक संघ बरमसिया, पंचमन्दिर शिवघाट रोड,

अरगाघाट काली मंडा,

,सिरसिया दुर्गा मंडप,DAV स्कूल के पास, एकेडमिक,श्री श्री आदि दुर्गा मंडा,छोटकी आदि दुर्गा मंडा,

बभनटोली मंडा, पुलिस लाइन मंडा,पपरवातांड दुर्गा पूजा समिति,बनियाडीह दुर्गा पूजा समिति पूजा पंडाल और मंदिर में भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button