शहीद आरक्षी स्वर्गीय उपेंद्र कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, विद्यालय में विद्यार्थियों को बताई गई उनकी वीर गाथा
मध्य विद्यालय, पालहे कला में पुलिस विभाग के शहीद आरक्षी संख्या 1315, स्वर्गीय उपेंद्र कुमार सिंह (ग्राम पालहे कला, थाना पाटन, जिला पलामू) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पलामू – शहीद आरक्षी स्वर्गीय उपेंद्र कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, विद्यालय में विद्यार्थियों को बताई गई उनकी वीर गाथा
पलामू : मध्य विद्यालय, पालहे कला में पुलिस विभाग के शहीद आरक्षी संख्या 1315, स्वर्गीय उपेंद्र कुमार सिंह (ग्राम पालहे कला, थाना पाटन, जिला पलामू) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय परिसर में पूर्व से लगाए गए उनके फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शहीद उपेंद्र कुमार सिंह की वीरता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की गाथा सुनाई गई। उनके शौर्यपूर्ण योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे भी देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।



