स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध क्लीनिक व अस्पताल पर लगाम कसने की कवायद शुरू प्रत्येक महीने तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच
जिला में चलने वाले अवैध अस्पताल और क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करेगा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध क्लीनिक व अस्पताल पर लगाम कसने की कवायद शुरू
प्रत्येक महीने तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच
पलामू : जिला में चलने वाले अवैध अस्पताल और क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करेगा। इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी। इस संदर्भ में पलामू जिले की डीसी समीरा एस निर्देश जारी करते किया है. प्रत्येक प्रखंड में निबंधित अस्पताल की सूची बनाकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपी गई है. इसे लेकर प्रत्येक महीने टीम द्वारा जांच की जाएगी. इस टीम में प्रखंड के अंचलाधिकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी शामिल होंगे.

बताते चलें कि बीते शुक्रवार को नावाबाजार स्थित केजीएन क्लीनिक में इलाज के दौरान दो माह के बच्चों की मृत्यु हो गई थी। संबंधित क्लीनिक के संचालक डॉ. यासीन पर अवैध तरीके से क्लिनिक संचालित पर गलत इंजेक्शन देने के बाद मौत होने की बात कही थी। हालांकि घटना के बाद संचालक मौके से फरार हो गया था जो अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
आगे सिविल सर्जन ने बताया कि पलामू जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं पांकी व हुसैनाबाद जिला दो निजी क्लीनिक को सील किया गया है. आगे भी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई चलती रहेगी. उन्होंने अस्पताल संचालकों को निबंधन करा नियम के अनुसार अस्पताल का संचालन करने की नसीहत दी.वहीं सरकारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा को भी अवैध तरीके से अस्पताल तथा क्लीनिक का संचालन करने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की बात कही.




