गिरिडीह में जमीन विवाद का खौफनाक ड्रामा! 4 साल के मासूम को लेकर 120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 3 घंटे तक मची अफरा-तफरी
गिरिडीह के अजीडीह में पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

गिरिडीह में जमीन विवाद का खौफनाक ड्रामा! 4 साल के मासूम को लेकर 120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 3 घंटे तक मची अफरा-तफरी
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह के अजीडीह में पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक अपने चार साल के मासूम बच्चे को लेकर करीब 120 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

बताया जा रहा है कि मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा है। युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सूझबूझ और पहल के जरिए युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और बातचीत के बाद युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

इसके बाद जमीन विवाद को सुलझाने के लिए युवक के गोतिया और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की गई, ताकि मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।

फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक जमीन विवाद के गंभीर परिणामों को सामने ला दिया है। गनीमत रही कि पुलिस और प्रशासन की पहल से युवक और मासूम बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।




