व्यवसाय को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, 20 महीने के बाद कोर्ट ने सुनाया उम्र कैद का सजा
व्यवसाय को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, 20 महीने के बाद कोर्ट ने सुनाया उम्र कैद का सजा

व्यवसाय को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, 20 महीने के बाद कोर्ट ने सुनाया उम्र कैद का सजा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह जिले के सरिया में 20 माह पूर्व बड़े भाई ने अपनी पत्नी के संग मिलकर छोटे भाई की हत्या व्यावसायिक रंजिश को लेकर कर दिया था। मामले में सरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद गिरिडीह कोर्ट ने हत्या आरोपी बड़े भाई को उम्रकैद का सजा सुनाया है।
घटना को लेकर बताया गया कि सरिया थाना क्षेत्र के कोरीडीह गांव निवासी अजय राम का अपने छोटे भाई विजय राम के साथ ग्राहक को लेकर कहा सुनी होता था। इसे लेकर अजय राम एवं उसकी पत्नी ज्योति देवी द्वारा 20 मई 2023 को विजय राम के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर हत्या कर दिया गया था। जिसके बाद मृतक विजय राम की पत्नी अंजना देवी के आवेदन के आधार पर सरिया थाना की पुलिस ने थाना में कांड संख्या 165/2023 दर्ज कर बड़े भाई अजय राम को जेल भेज दिया था। वहीं कुछ दिन पूर्व सरिया पुलिस ने दूसरी आरोपी और मृतक की भाभी ज्योति देवी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब उपरोक्त मामले में 20 महीने की कानूनी लड़ाई चली और अंत में गिरिडीह कोर्ट जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 4 ने अजय राम को अपने भाई के हत्या के आरोप में सजा सुनाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

बता दें आरोपी को उम्र कैद की सजा मिलने के बाद मृतक की पत्नी अंजना देवी भावुक हो गई और कोर्ट परिसर में ही रोने लगी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें इंसाफ मिला है। वहीं मामले की वकालत कर रहे वकील महेंद्र हजाम ने कहा है कि हमेशा असत्य पर सत्य की जीत होती है और इस केश में भी ऐसा ही हुआ है। मृतक विजय राम की पत्नी अंजना देवी अपने 4 साल के बच्चे को लेकर जिस प्रकार से कोर्ट और घर दोनों करते हुए जीवन में संघर्ष कर रही थी, उनके संघर्षों को सलाम है। साथ ही आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी इंसान को कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए।




