Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
निरसा: कलुबाथान हेर्री रिफैक्ट्री मजदूरों का पीएफ व पेंशन भुगतान मुद्दा उठा
धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कलुबाथान स्थित हेर्री रिफैक्ट्री 1992 से बंद है, लेकिन अब तक यहाँ कार्यरत मजदूरों को भविष्यनिधि (PF) और पेंशन की राशि नहीं मिल पाई है।

निरसा : कलुबाथान हेर्री रिफैक्ट्री मजदूरों का पीएफ व पेंशन भुगतान मुद्दा उठा
धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कलुबाथान स्थित हेर्री रिफैक्ट्री 1992 से बंद है, लेकिन अब तक यहाँ कार्यरत मजदूरों को भविष्यनिधि (PF) और पेंशन की राशि नहीं मिल पाई है। इस गंभीर मुद्दे को आज विधायक अरूप चटर्जी ने रीजनल पीएफ कमिश्नर के समक्ष रखा।

विधायक ने रीजनल पीएफ कमिश्नर से आग्रह किया कि फैक्ट्री बंद होने के बावजूद मजदूरों की मेहनत की कमाई के रूप में देय PF और पेंशन उपलब्ध न हो पाने से उनका जीवनयापन कठिन हो गया है। उन्होंने अधिकारियों से इस राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि मजदूरों के हक की राशि दिलाने के लिए उनकी पहल हर स्तर पर जारी रहेगी।




