इंटर हाउस टैलेंट हंट का शानदार आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद शामिल हुए
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय के निमित्त झारखंड शिक्षा परियोजना केनिर्देश के आलोक में बच्चों के सह शैक्षिक विकास को ध्यान में रखते हुए आज सर जे सी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में इंटर हाउस टैलेंट हंट का शानदार आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद शामिल हुए

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय के निमित्त झारखंड शिक्षा परियोजना केनिर्देश के आलोक में बच्चों के सह शैक्षिक विकास को ध्यान में रखते हुए आज सर जे सी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में इंटर हाउस टैलेंट हंट
का शानदार आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद शामिल हुए।
सबसे पहले अतिथियों का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ बाल संसद के प्रधानमंत्री और विद्यालय की हेड गर्ल ने अपने स्कॉट टीम के साथ शिक्षक पार्थ सारथी और पुलेज मरांडी प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अगुवाई में किया ,तत्पश्चात प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को बुके देखकर स्वागत किया और उप प्राचार्य पपिया सरकार ने एसएमसी अध्यक्ष और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रणजीत यादव को बुके देकर सम्मानित किया।

दीप प्रज्वलन के बाद बहुत ही मीठे स्वर में स्वागत गीत के माध्यम से विद्यार्थियों शिक्षक शिक्षिकाओं और अतिथियों का स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा की मुख्यमंत्री के स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के सपनों को उड़ान देता हुआ यह विद्यालय लगातार प्रयासरत है और इसी का प्रतिफल था कि सीबीएसई के पहले बैच में स्टेट लेवल पर top पांच में तीन विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्तकी थी।
विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के अंदर छिपे हुए मल्टी टैलेंट को मंच प्रदान करता है और वैसे विद्यार्थी भविष्य में शैक्षणिक के इतर दूसरे क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना सकते हैं। डांस, सिंगिंग ऐसी विधा है जो हमें तनाव से दूर रखती है और हमारे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करता है ।इसलिए हर विद्यार्थी को पढ़ाई के अतिरिक्त कोई ना कोई विद्या में रुचि रखनी चाहिए।

आज इंटर हाउस टैलेंट हंट कंपटीशन विद्यालय के हाउस सावित्रीबाई फुले रानी चेन्नम्मा मदर टेरेसा मैडम भीकाजी कामा कल्पना चावला और सरोजिनी नायडू के विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा के दम पर शानदार कार्यक्रम दिया।
आज के इस टैलेंट हंट में सोलो डांस ग्रुप डांस सोलो सिंगिंग ग्रुप सिंगिंग और ड्रामा शामिल था।
देश भक्ति गीत मोटिवेशनल सोंग प्रकृति प्रेम से जुड़े संथाली गीत की मीठी धुन में छात्राओं में अलग ऊर्जा का संचार किया ।
वहीं ए मेरे प्यारे वतन के लोगों सोलो सिंगिंग ने लोगों के दिलों दिमाग में देशभक्ति का रंग भरा
अपनी प्यारी मां को समर्पित ग्रुप सॉन्ग में सबो की आंखों को नाम कर दिया जिसने उनकी मां के त्याग और परिश्रम को विंबित करते हुए दिलों के तार को झकझोरा।

ग्रुप डांस के तो कहने ही नहीं।
सभी हाउस के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक दमदार प्रस्तुति दी विद्यार्थी शिक्षक और एमसी के पदाधिकारी विद्यार्थियों के इस टैलेंट को, उनके जज्बे को देखकर अचंभित थे ।
सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस को जीताने के लिए पिछले कई दिनों से जितोड़ मेहनत किया था। जिसका प्रतिफल विभिन्न विधाओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान उनको मिला इन विजेताओं को आने वाले 15 अगस्त को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया जाएगा
आज के इस कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक सह शिक्षक प्रतिनिधि मोहम्मद अख्तरअंसारी के साथ-साथ 6 विद्यार्थियों की टोली ने दो-दो का समूह बनाकर लगातार 3 घंटे तकमंच और कार्यक्रम को बांधे रखा।
बच्चों के मंच संचालन की प्रतिभा देखते ही बन रही थी।
इसी क्रम में ग्रुप सॉन्ग में तीसरे स्थान पर मदर टेरेसा की हाउस दूसरे स्थान पर रानी चेन्नम्मा हाउस और प्रथम स्थान पर सावित्रीबाई फुले हाउस रहा जबकि एकल नृत्य में तीसरे स्थान पर कल्पना चावला हाउस दूसरे स्थान पर मैडम भीकाजी कामा हाउस और पहले स्थान पर फिर सावित्रीबाई फुले हाउस में अपना कब्जा जमाया।

बेटी सशक्तिकरण और समानता को समर्पित नाटक बड़े-बड़े महंगे विद्यालयों के खर्च दिखता ड्रामा लोगों को बहुत पसंद आया और तीसरे स्थान पर रानी चेन्नम्मा दूसरे स्थान पर सावित्रीबाई फुले और प्रथम स्थान पर सरोजिनी नायडू ने ड्रामा में अपना कब्जा जमाया।
एकल गीत में सावित्रीबाई फुले तीसरे स्थान पर मदर टेरेसा हाउस दूसरे स्थान पर और कल्पना चावला हाउस प्रथम स्थान पर रहा और धमाकेदार रंग-बिरंगे बड़े ही ऊर्जा से भरपूर समूह के नृत्य में रानी चेन्नम्मा की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ जबकि दूसरे स्थान पर दो हाउस मदर टेरेसा भीखाजी कामा ने कब्जा जमाया और प्रथम स्थान की विजेता सावित्रीबाई फुले हाउस रही।
उल्लेखनीय है इस कार्यक्रम के मंच व्यवस्था में वरीय शिक्षिका श्रीमती पपिया सरकार अनीता मिश्रा वीणा कुमारी बालाजी बम शंकर मंडल और संध्या संथालिया ने कल से कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जबकि बतौर निर्णायक गीता कुमारी सिंहा, मिथिलेश कुमार वर्मा और सुषमा कुमारी ने अपनी भूमिकानिभाई।
विद्यालय के अनुसेवकों का भरपूर सहयोग इस कार्यक्रम की पूरी सफलता में बहुत महत्वपूर्ण साबितहुआ।
सभी हाउस से संबंधित शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपने-अपने टीम को विजेता बनने के लिए पिछले 15 दिनों से लगातार प्रयास किया था।
ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नहीं ऊर्जा का संचार तो करता ही है साथ ही साथ उन्हें कई आयामों पर मंच भी प्रदान करता है।
कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार ज़्ज़ सम्मिलित था जिनके सहयोग से एक शानदार कार्यक्रम संपन्न हुआ।



