Breaking Newsताजा खबरदेशलाइफस्टाइल
विवादों में फंसा कपिल शर्मा शो, जानें पूरा मामला
यह है पूरा मामला

संयुक्ता न्यूज डेस्क
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार फैंस कपिल शर्मा से इस कदर खफा हैं कि सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ भी लगा रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने उनके शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को बाय काट करने की भी मांग कर दी है. क्या है पूरा मामला आपको बताते हैं.
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है. द कश्मीर फाइल्स का ट्रेलर आने के बाद ही यह काफी चर्चा का विषय बन गई है. वहीं जब एक फैन ने विवेक अग्निहोत्री से सवाल किया कि उन्हें अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो जाना चाहिए तो फैंस के सवाल के जवाब में विवेक अग्निहोत्री ने कुछ ऐसा कह दिया कि कपिल शर्मा से खफा हो गए.



