Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू मनातू थाना क्षेत्र में 06 एकड़ में लगी अवैध अफीम/पोस्ता की फसल विनष्ट

पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06 मार्च 2026 को मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एप्टी के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पलामू मनातू थाना क्षेत्र में 06 एकड़ में लगी अवैध अफीम/पोस्ता की फसल विनष्ट

पलामू : जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06 मार्च 2026 को मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एप्टी के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर मनातू थाना पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाते हुए करीब 06 एकड़ क्षेत्रफल में लगी अवैध अफीम/पोस्ता की फसल को विनष्ट किया गया। इस विनष्टीकरण अभियान में मनातू थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

अवैध अफीम की खेती में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों का नाम-पता सत्यापन कर उनके विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दायर करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पलामू पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button