Breaking Newsचुनावझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चौबे स्टेशन पर हटिया पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रति जताया आभार

चौबे स्टेशन पर हटिया पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संवाददाता – मुन्ना यादव 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रति जताया आभार

हजारीबाग/चलकुशा : केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के अथक प्रयास से चौबे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18626 अप एवं 18625 डाउन हटिया पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का ठहराव की मंजूरी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा मिल जाने पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहुंचे विधायक को धनबाद सहायक परिचालन प्रबंधक अभिषेक तिवारी गोमो प्रबन्धक गिरीश प्रसाद स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार यातायात निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, नवीन कुमार पुलिस निरीक्षक अरूण राम ने संयुक्त रूप से बुके देकर स्वागत किया।

जिसके बाद विधायक अमित कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री यादव ने कहा कि क्रांतिकारी नेता जयदेव चौधरी एवं क्षेत्र के लोगों के द्वारा काफी लम्बे समय से कई ट्रेनों का ठहराव को लेकर कई बार आंदोलन किया जा रहा था। जो आज उन लोगों का सपना पूरा हो गया है। वहीं सांसद अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में चौबे में जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस एवं परसाबाद में हावड़ा मुम्बई मेल एक्सप्रेस ठहराव को लेकर को लगातार प्रयास किया जा रहा है।इस नेक कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों के तरफ से नरेंद्र मोदी सरकार की मंत्री केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी के प्रति आभार प्रकट करता हूं।

वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ज़िप सदस्य सविता सिंह ने कहा कि ट्रेन की ठहराव का श्रेय आंदोलन में शहीद हुए परिजनों को जाता है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुबोध चौधरी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, पूर्व उप प्रमुख दुर्गा यादव, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव,दशरथ यादव,सीताराम पंडित, बासुदेव यादव, रामजीत रजक, विक्रमादित्य सिंह, अशोक यादव, मोहसिन कमाल एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button