Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

वार्ड 12 में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, 2018 से लगातार हो रही बप्पा की भव्य पूजा-अर्चना

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित शीतलपुर में पूर्व महापौर सुनील पासवान के आवासीय कार्यालय में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया।

वार्ड 12 में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, 2018 से लगातार हो रही बप्पा की भव्य पूजा-अर्चना

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित शीतलपुर में पूर्व महापौर सुनील पासवान के आवासीय कार्यालय में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। वर्ष 2018 से लगातार यहां भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है।

गणेश उत्सव के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। पूजा-अर्चना में आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पूजा की विशेष व्यवस्था की गई थी। गणेश भगवान की आराधना और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मौके पर पूनम देवी, गीता देवी, केशव मोहन पासवान, शुभम पासवान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button