Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

गिरिडीह में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, सरकारी योजनाओं की परिसंपत्तियों का वितरण और कानूनी परामर्श

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा रविवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।

गिरिडीह में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, सरकारी योजनाओं की परिसंपत्तियों का वितरण और कानूनी परामर्श

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा रविवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजनों को कानूनी सहायता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह सब जज सफदर अली नायर, मजिस्ट्रेट सह मुंसिफ मुसरत जीयातारा, चीफ एलएडीसी सय्यद नजमुल हसन, सहायक एलएडीसी रंजीव कुमार रंजीव, पीएलवी, सांसद प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लाभुकों को कानूनी परामर्श देते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सहायता प्राप्त करें।

 

शिविर में सदर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख सौरभ कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, अंचल पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद विश्व सूत्री सदस्य दिलीप रजक, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मंडल प्रधान मुर्मू सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी मौजूद रहे।
इस दौरान कृषि विभाग की ओर से 50 किसानों के बीच मक्का के बीज वितरित किए गए।

 

मनरेगा के तहत 100 दिन का कार्य पूरा करने वाले श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा गया। इसके अलावा सर्वजन पेंशन योजना के तहत 7 लाभुकों को ₹7-7 हजार का चेक, 10 विधवा पेंशन लाभुकों को ₹10-10 हजार का चेक तथा 40 स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल देकर प्रोत्साहित किया गया।

 

शिविर में कानूनी जागरूकता के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाखों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को आमजनों के लिए उपयोगी एवं लाभदायक बताते हुए इसकी सराहना की।

Related Articles

Back to top button