बार एसोसिएशन चुनाव के नॉमिनेशन के अंतिम दिन महासचिव पद के लिए अधिवक्ता चुन्नू कांत ने किया अपना पर्चा दाखिल
गिरिडीह, बार एसोसिएशन चुनाव के नॉमिनेशन के अंतिम दिन महासचिव पद के लिए लगातार चार बार जीत हासिल कर चुके अधिवक्ता चुन्नू कांत ने शनिवार को कोर्ट भवन में पीठासीन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन किया।

बार एसोसिएशन चुनाव के नॉमिनेशन के अंतिम दिन महासचिव पद के लिए अधिवक्ता चुन्नू कांत ने किया अपना पर्चा दाखिल
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, बार एसोसिएशन चुनाव के नॉमिनेशन के अंतिम दिन महासचिव पद के लिए लगातार चार बार जीत हासिल कर चुके अधिवक्ता चुन्नू कांत ने शनिवार को कोर्ट भवन में पीठासीन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन किया।

इस मौके पर इनके समर्थन में दर्जनों से अधिक अधिवक्ता साथ में थे। इस बाबत चुन्नू कांत ने कहा कि जनरल सेक्रेटरी पद पर आज अपना नामांकन किया। इस दौरान गिरिडीह के अधिवक्ताओं का स्नेह और प्यार मिला।

कहा कि मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि अधिवक्ताओं की समस्या का समाधान और बार एसोसिएशन गिरिडीह मजबूत हो इस दिशा में काम किया है। आगे भी अधिवक्ताओं के समर्थन से बेहतर काम करूंगा।

कहां की विकास एक सतत प्रक्रिया है। इसी दिशा में काम किया जाएगा। कहां की अधिवक्ता भवन में मल्टीपरपस स्टोरी बनाने की कोशिश है। ताकि अधिवक्ता संघ के राजस्व में वृद्धि हो सके। मौके पर कई अधिवक्ता मौजूद थे।