Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रोटरी गिरिडीह का 68 व पदस्थापन समारोह मनाया गया पीयूष मुसद्दी बने अध्यक्ष

गिरिडीह , रोटरी गिरिडीह का 68 वां पदस्थापना समारोह उत्सव उपवन रिसॉर्ट में आयोजित किया गया।

रोटरी गिरिडीह का 68 व पदस्थापन समारोह मनाया गया पीयूष मुसद्दी बने अध्यक्ष

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह , रोटरी गिरिडीह का 68 वां पदस्थापना समारोह उत्सव उपवन रिसॉर्ट में आयोजित किया गया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी असिस्टेंट गवर्नर डॉ मोहम्मद आजाद उपस्थित रहे।
सर्व प्रथम छोटे बच्चों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया,उसके बाद अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई।

तत्पश्चात रोटरी गिरिडीह निवर्तमान अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला के नेतृत्व में पिछले रोटरी सत्र 2024-25 में क्लब द्वारा किए कार्यों का विवरण निवर्तमान सचिव मयंक राजगढ़िया द्वारा प्रस्तुत किया गया उसके बाद पिछले वर्ष रोटरी गिरिडीह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

उसके बाद रोटरी सत्र 2025-26 के नए अध्यक्ष पियूष मुसद्दी एव सचिव रोहित जैन को मुख्य अतिथि द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया।
इसके बाद रोटरी गिरिडीह के नए अध्यक्ष पियूष मुसद्दी द्वारा अपनी पूरी टीम की घोषणा कर मंच पर बुलाया गया,इस अवसर पर उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए रोटरी गिरिडीह द्वारा आगामी सत्र में होने वाले कार्यों की रूपरेखा सबके सामने रखी।
साथ ही रोटरी गिरिडीह में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया,जिनको मुख्य अतिथि द्वारा रोटरी लेपल पीन लगा कर क्लब की सदस्यता दिलाई गई।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता द्वारा रोटरी गिरिडीह द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की एव रोटरी के उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक बताया।मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद अग्रवाल द्वारा दिया गया।

समारोह में मुख्य रूप से पूर्व रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शिव प्रकाश बगड़िया गिरिडीह के प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेश जालान,राजेंद्र बगड़िया,गुणवंत सिंह मोंगिया,विजय सिंह,प्रकाश सहाय, लक्खी गौरीसरिया,शंभू जैन,संतोष अग्रवाल,मनीष तर्वे,आशीष तर्वे,राजेश जालान, अमित गुप्ता, देवेंद्र सिंह,प्रभाष दत्ता,नरेंद्र सिंह,प्रदीप अग्रवाल,प्रमोद कुमार,मनीष वर्णवाल,राजन जैन,सिद्धार्थ जैन,अमित अग्रवाल,अभिषेक जैन,नबीन सेठी,चरणजीत सिंह,संतोष गोयनका,विकास बगड़िया,संजय शर्मा,विकास बसईवाला,शरद रुंगटा,राजेंद्र भारतीया,सारंग केडिया,तरनजीत सिंह,अमित तुलस्यान,प्रशांत बगड़िया,मनीष केडिया,सुमित बगड़िया अमित डे,रतन डोकानिया, ओम प्रकाश डोकानिया,गुरुप्रीत सिंह,डॉ विनय गुप्ता,डॉ शशि भूषण चौधरी, डॉ विकास लाल, डॉ विकास माथुर,पूनम सहाय,रंजना बगड़िया,जगजीत कौर,मंजीत सिंह,रवि बगड़िया,भूपेंद्र सिंह सहित शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button