Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो वायरल होना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार ।

हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में दिनांक 17.12.2025 को सोशल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटता हुआ वीडियो वायरल हुआ था

नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो वायरल होना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार ।

बरही : शोएब अख्तर की रिपोर्ट

हजारीबाग/बरही : हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में दिनांक 17.12.2025 को सोशल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटता हुआ वीडियो वायरल हुआ था । उक्त वीडियो का सत्यापन करने पर यह घटना बरही थाना के हरिनगर मोहल्ला का पाया गया ।

इस संबंध में नाबालिग बच्चे की माँ द्वारा बताया गया कि दिनांक-17/12/25 को अपने 11 वर्षीय पुत्र को घर के बगल में क्रिकेट खेलने के क्रम में अलोक गुप्ता उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व० विरेन्द्र साव ग्राम हरीनगर थाना बरही जिला हजारीबाग के द्वारा अचानक बेरहमी से मारपीट करने लगे। मार पीट के दौरान बच्चे की चिल्लाहट सुन कर माँ के द्वारा अपने पुत्र की जान बचायी गयी।

इस संबंध बरही थाना काडं सं-468/25, दिनांक- 17/12/25 धारा 115 (2) / 126 (2)/352/ 351(2)/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया। कांड के अभियुक्त को विशेष दूत के माध्यम से धारा-35(3) BNSS के तहत पूछ-ताछ तथा अपना पक्ष रखने हेतु नोटिस दिया गया परंतु उनके तथा उनके परिवार के सदस्यो द्वारा नोटिस लेने से इंकार कर दिया गया ।

तत्पश्चात आज दिनांक 18/12/2025 को एक विशेष टीम बनाकर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अलोक गुप्ता उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व० विरेन्द्र साव ग्राम हरीनगर गया रोड बरही थाना बरही जिला हजारीबाग को युवराज होटल, हजारीबाग रोड NH-33 के पास से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-

अलोक गुप्ता उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व० विरेन्द्र साव ग्राम हरीनगर गया रोड बरही थाना बरही जिला हजारीबाग |

Related Articles

Back to top button