Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग में रांची का दबदबा, बनी ओवरऑल चैंपियन

राजधानी में आयोजित 16वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग, स्केटबोर्डिंग एवं आर्टिस्टिक प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ।

राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग में रांची का दबदबा, बनी ओवरऑल चैंपियन
​धनबाद को दूसरा, हजारीबाग को तीसरा और पलामू को मिला चौथा स्थान
​मुख्य अतिथि जॉर्ज कुमार ने विजेताओं को मेडल पहनाकर किया पुरस्कृत

​रांची : राजधानी में आयोजित 16वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग, स्केटबोर्डिंग एवं आर्टिस्टिक प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची की टीम ने सर्वाधिक अंक जुटाकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं धनबाद की टीम उपविजेता (द्वितीय स्थान) रही, जबकि हजारीबाग को तीसरा और पलामू को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

​समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के निदेशक जॉर्ज कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में स्केटिंग जैसे खेलों के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। खेल अनुशासन सिखाने के साथ मानसिक व शारीरिक विकास के लिए भी जरूरी है।

​इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अभिषेक कुमार, विकास सिंह, संघ के अध्यक्ष सुमित शर्मा सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

​संघ के अध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्यभर से आए स्केटर्स ने गति और कलात्मक कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button