Breaking Newsटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

प्रसिद्ध मंदिर ,बाबा मुक्तेश्वर धाम हरिणा में 92 लाख की लागत से होगा कायाकल्प, विधायक संजीव सरदार के द्वारा किया गया सौंदर्यकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास।

पोटका प्रखंड अंतर्गत हरिणा स्थित मुक्तेश्वर धाम में शनिवार को पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेलकूद विभाग से स्वीकृत 92 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यकरण एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर किया गया।

प्रसिद्ध मंदिर ,बाबा मुक्तेश्वर धाम हरिणा में 92 लाख की लागत से होगा कायाकल्प, विधायक संजीव सरदार के द्वारा किया गया सौंदर्यकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत हरिणा स्थित मुक्तेश्वर धाम में शनिवार को पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेलकूद विभाग से स्वीकृत 92 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यकरण एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर किया गया।

इस योजना के तहत मुक्तेश्वर धाम हरिणा में स्थित शिव सागर तालाब का सौंदर्यीकरण किया गाएगा। जिसमे स्नान घाट, चेयर-कुर्सी, पेवर्स ब्लॉक, चेंजिंग रूम समेत कई अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। जीससे मुक्तेश्वर धाम में उपस्थित होने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।शिलान्यास के मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि “मुक्तेश्वर धाम पोटका क्षेत्र का ऐतिहासिक एवं आस्था का केंद्र है।

यहां हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं। हमारे प्रयास से इस धाम का कायाकल्प हो रहा है। जिससे यहां आने वाले भक्तों और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी। हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का विकास हो, ताकि पोटका की पहचान और सशक्त हो सके।

विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर हरिणा के मुक्तेश्वर धाम परिसर में विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम के तहत बायो डायवर्सिटी पार्क के निर्माण कार्य की स्वीकृति भी मिल गई है. इसके पूर्ण होने पर यह क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व का अद्वितीय संगम बन जाएगा। मुक्तेश्वर धाम परिसर को विश्वस्तरीय स्वरूप देने की दिशा में शिव सागर तालाब के चारों ओर स्ट्रीट लाइट लगायी जाएंगी।

साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मीना बाजार, पार्किंग एरिया के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी शीला न्यास के मौके पर सांसद प्रतिनिधि जसवंत महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, मुखिया सरस्वती मुर्मू, असीत सरदार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, ग्राम प्रधान सह पुजारी ब्रजांकन दंडपाट, मनोरंजन सरदार ,भागात बास्के, रजनी षांडगी,फूलचांद सरदार,रसानंद सीट,रंजू नायक, दीपांकर सीट, दीपक सरदार, भरत सरदार आदि के साथ ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button