150 से अधिक लोगों ने उठाया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ, शुगर से लेकर ECG तक की हुई जांच
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट एवं आविष्कार डायग्नोसिस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

150 से अधिक लोगों ने उठाया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ, शुगर से लेकर ECG तक की हुई जांच
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट एवं आविष्कार डायग्नोसिस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते बीमारियों की पहचान के लिए जरूरी जांच की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

शिविर के दौरान ब्लड शुगर, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल और ECG की जांच पूरी तरह निःशुल्क की गई। वहीं KFT, LFT, Vitamin B12, Vitamin D3 और Thyroid जैसी महत्वपूर्ण जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी गई।
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में क्लब का सेवा सप्ताह चल रहा है। इसी के तहत इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान क्लब द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि समाज के अलग-अलग वर्गों तक सेवा और सहायता पहुंचाई जा सके।

क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक तनाव से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से जल्द मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और जागरूकता से गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट भविष्य में भी जनहित और समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, सचिव डॉ. सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, लायन डॉ. विकास लाल, लायन मुकेश आनंद, लायन रवि राज, लायन दशरथ प्रसाद, लायन सुदीप गुप्ता, लायन शत्रुघ्न सिंह, लायन शब्बीर आलम, लायन अरविंद कुमार सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।




