Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राजपुरा कोलियरी में जनता मजदूर संघ का मिलन समारोह, मनोज सिंह के नेतृत्व में नए सदस्यों का किया गया स्वागत।

निरसा मुगमा क्षेत्र के राजपुरा कोलियरी में जनता मजदूर संघ संगठन की ओर से आज भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

राजपुरा कोलियरी में जनता मजदूर संघ का मिलन समारोह, मनोज सिंह के नेतृत्व में नए सदस्यों का किया गया स्वागत।

निरसा : मुगमा क्षेत्र के राजपुरा कोलियरी में जनता मजदूर संघ संगठन की ओर से आज भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रमिक साथी शामिल हुए और श्रमिक एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुगमा क्षेत्रीय सचिव मनोज सिंह जी ने की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनता मजदूर संघ हमेशा से श्रमिकों की आवाज़ को बुलंद करता आया है और आगे भी मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा। समारोह के दौरान कई नए श्रमिक साथियों ने संगठन पर विश्वास जताते हुए जनता मजदूर संघ परिवार की सदस्यता ग्रहण की। इससे संगठन को और अधिक मजबूती मिली है।

इसी क्रम में संगठन के अंदर बेहतर कार्यप्रणाली और श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए नई कमिटी का गठन भी किया गया। नई कमिटी में युवाओं और अनुभवी श्रमिक नेताओं दोनों को शामिल कर संगठन को संतुलित और मज़बूत स्वरूप देने की कोशिश की गई है। कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों ने कहा कि जनता मजदूर संघ ही ऐसा संगठन है

जो न सिर्फ श्रमिकों की समस्याओं को उठाता है, बल्कि उनके समाधान के लिए भी निरंतर संघर्ष करता है। वहीं, संगठन की ओर से यह भरोसा दिलाया गया कि मजदूरों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में एकता, संघर्ष और अधिकारों की रक्षा के नारे लगाए गए। पूरा वातावरण श्रमिक एकता और संगठन की ताकत को दर्शा रहा था।

Related Articles

Back to top button