Breaking Newsझारखण्डताजा खबरहेल्थ

गिरिडीह एवं बोकारो जिले के विभिन्न डाकघरों के डाकपाल एवं उप डाकपालों के साथ की गई बैठक

गिरिडीह एवं बोकारो जिले के विभिन्न डाकघरों के डाकपाल एवं उप डाकपालों के साथ की गई बैठक

गिरिडीह एवं बोकारो जिले के विभिन्न डाकघरों के डाकपाल एवं उप डाकपालों के साथ की गई बैठक

गिरिडीह: रविवार को डाक अधीक्षक, गिरिडीह मंडल के कार्यालय में गिरिडीह एवं बोकारो जिले के विभिन्न डाकघरों के सभी डाकपाल एवं उप डाकपालों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डाक अधीक्षक उत्तम कुमार सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में डाकघर के व्यापार विकास, सभी प्रकार के खाते खोलने, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के डिजिटल खाता खोलने, डाक के त्वरित वितरण एवं ग्राहकों को अधिक से अधिक सेवा प्रदान करने संबंधी मसलों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान डाक अधीक्षक के द्वारा सभी डाकपाल एवं उप डाकपालों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि डाकघरों में किसी भी प्रकार के खातॆ खोलते समय उसमें ग्राहकों के मोबाइल नंबर को निश्चित रूप से अपडेट किया जाए ताकि भविष्य में ग्राहकों के खाते से होने वाले किसी भी प्रकार के लेन-देन की जानकारी ग्राहकों को सीधे एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल नंबरों पर मिल सके। साथ ही ग्राहकों के साथ अच्छा बर्ताव करने एवं उन्हें बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर रंजीत कुमार सिंह, डाक निरीक्षक अभिजीत रंजन, सुचित्रा कुमारी, राजेंद्र प्रसाद वर्मा डाकपाल एवं अन्य डाक कर्मी भी मौजूद थे ।
गिरिडीह से मनोज  कुमार की रिपोर्ट । 

Related Articles

Back to top button