आपका अधिकार आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में पहुंची विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन किया परसंपत्तियों का वितरण
गिरिडीह गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे “आपके अधिकार–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेरदोंगा में विधायक कल्पना सोरेन ने पंचायत स्तरीय परिसंपत्ति वितरण शिविर में भाग लिया।

आपका अधिकार आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में पहुंची विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन किया परसंपत्तियों का वितरण
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे “आपके अधिकार–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेरदोंगा में विधायक कल्पना सोरेन ने पंचायत स्तरीय परिसंपत्ति वितरण शिविर में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार गांवों को मजबूत बनाने और ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि गरीब, जरूरतमंद, महिला, युवा, बुजुर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गों को केंद्र में रखते हुए योजनाएं तैयार की गई हैं, जो उनके जीवन की दशा और दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के कई सुदूर और जटिल इलाकों तक सरकारी योजनाएं पहुंचाना एक चुनौती है। ग्रामीणों को अक्सर योजनाओं का लाभ लेने प्रखंड या जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता है, जहां अनेक कठिनाइयों के कारण वे प्रयास करना छोड़ देते हैं। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने “आपके अधिकार–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत अधिकारी स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और उन्हें सीधे जोड़ रहे हैं।
विधायक ने कहा कि सरकार मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीविकोपार्जन का अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों से सहयोग और सहभागिता की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी भागीदारी राज्य के विकास की गति को और तेज करेगी। कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



