Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

मानसिक एवं मिर्गी रोगियों के लिए एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में पोटका प्रखंड अंतर्गत सी एच सी पोटका में छे माह बाद पुनः मानसिक एवं मिर्गी रोगियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुरुआत किया गया

मानसिक एवं मिर्गी रोगियों के लिए एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में पोटका प्रखंड अंतर्गत सी एच सी पोटका में छे माह बाद पुनः मानसिक एवं मिर्गी रोगियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुरुआत किया गया इस शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ दीपक कुमार गिरी एवं नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉक्टर स्मिता हेंब्रम उपस्थित थे जिनके द्वारा सर्व प्रथम उपस्थित मरीजों को दस तारीख से सोलह तारीख चलने वाले “विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस” के बारे में जागरूक किया गया

एवं किसी को भी अगर मानसिक रोग होने की संदेह हो तो त्वरित किसी मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा गया और नियमित दवा लेने की सलाह दी गई।सी एच सी प्रभारी सुकांत सीट ने कहा अगर किसी व्यक्ति का बर्ताव में अचानक से परिवर्तन नजर आए तो ये मानसिक रोग का शुरुआती दौर हो सकता है

शुरू में ही चिकित्सा की आवश्यकता है लापरवाही करना घातक सिद्ध हो सकता है।आज के इस शिविर में मरीजों को डॉक्टर०दीपक कुमार गिरी एवं नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉक्टर० स्मिता हेंब्रम के द्वारा जांच कर एक एक माह की दवा दी गई।इतने दिनों के बाद फिर से चिकित्सा शिविर के लगने से मरीजों में सुकून देखा गया।

आज कुल 33 मरीजों को दवा मिले जिनमें एक नए मरीज भी पाए गए।अगला शिविर 17 तारीख शनिवार को आयोजित होगी।मौके पर मनोरोग विशेषज्ञ डॉ० दीपक कुमार गिरी,नैदानिक डॉक्टर० स्मिता हेंब्रम,तजीन कुल्लू,पवन कुमार,सी एच सी प्रभारी डॉ०सुकांत सीट एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,ललिता पुरान,राजेश माहली,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,मकरो कर्मकार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button