शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त का पूजा…
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त का पूजा...

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त का पूजा…
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त का पूजा आराधना किया गया। इस दौरान शहरी क्षेत्र मे धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा आराधना की गई।

बड़े हर्षउल्लास के साथ पूजा मनाया जा रहा है शहर के सिहोडीह पटेल नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा आराधना समाज के लोगों द्वारा किया गया। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा स्थल पर पूजा को लेकर विशेष पूजा व्यवस्था की गई थी वही साज सज्जा भी किया गया था। चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर पंडितों द्वारा विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा आराधना की गई वहीं संध्या वेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकार और बाहर से आए कलाकारों के द्वारा संगीत नृत्य और चुटकुले प्रस्तुत किए गए देर रात तक लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे ।

वही मौके पर पूजा कमेटी के सचिव कपिल सिन्हा ,अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा, धीरज कुमार सिन्हा ,हृदय कुमार सिन्हा ,प्रदीप दरार सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।



