Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मां गंगा की बेटियां करेंगी अगली रविवार की साप्ताहिक आरती ,कोयल–गंगा आरती बनेगी मेदिनीनगर की सांस्कृतिक पहचान :

नवजागरण कोयल–गंगा आरती समिति द्वारा मेदिनीनगर में अब प्रत्येक रविवार को संध्या 6 बजे कोयल रीवर फ्रंट पर भव्य कोयल–गंगा आरती का आयोजन विगत 3 माह से अनवरत किया जा रहा है।

मां गंगा की बेटियां करेंगी अगली रविवार की साप्ताहिक आरती ,कोयल–गंगा आरती बनेगी मेदिनीनगर की सांस्कृतिक पहचान :

नवजागरण : नवजागरण कोयल–गंगा आरती समिति द्वारा मेदिनीनगर में अब प्रत्येक रविवार को संध्या 6 बजे कोयल रीवर फ्रंट पर भव्य कोयल–गंगा आरती का आयोजन विगत 3 माह से अनवरत किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन पहली बार 5 जून 2025 को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर किया गया था और अगस्त माह से साप्ताहिक कोयल-गंगा आरती रूप में प्रत्येक रविवार को संध्याकालीन आयोजित होने लगी।

इस आरती का मुख्य उद्देश्य कोयल नदी सहित क्षेत्र के सभी जल स्रोतों के संरक्षण का जनसंदेश देना है। इसलिए प्रत्येक रविवार को कोयल -गंगा आरती के साथ सभी को नदी को स्वच्छ रखने की सपथ भी दिलाई जाती है।

आयोजन के संयोजक राहुल जी ने बताया कि जल ही जीवन है और कोयल नदी इस नगर की जीवनदायिनी है और हमारे लिए गंगा तुल्य है। इसलिए इसके संरक्षण का संकल्प हम सभी का सामूहिक दायित्व है। गंगा आरती के साथ-साथ बाल विद्वान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे बच्चों में शिक्षा और संस्कृति का समन्वय स्थापित हो सके। यह सांस्कृतिक पहल बाजार के प्रबुद्ध नागरिकों एवं व्यवसायी वर्गों के सहयोग और समर्थन से संभव हो पाई है , यह आयोजन हो रहा है इसका श्रेय सबसे अधिक हमारे सभी दानदाता समाजसेवी और व्यवसायी वर्ग को जाता है। इस पहल में नवजागरण के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र विश्वकर्मा जी के नेतृत्व और प्रमुख कार्यकर्ताओं में अनिष जी, आदर्श जी, अभिनीत जी, सुजीत जी,सुन्दरम् जी, मुकेश जी, मृत्युंजय जी सहित अन्य युवाओं का अमूल्य योगदान रहा है। हमारा अगला कदम हर मुहल्ले में ‘बाल संस्कार शाला’ के लिए बहुत जल्द ही अग्रसर होगा। जिसमें समाज के सभी लोगों का सहयोग और समर्थन अपेक्षित है।

गंगा आरती से मेदिनीनगर को मिलेगा नया सांस्कृतिक गौरव और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरक कदम भी साबित होगा। अगले रविवार को मां गंगा की बेटियों के द्वारा की जाएगी कोयल – गंगा आरती।

Related Articles

Back to top button