पारामाउंट पब्लिक स्कूल बरियोन का मनाया गया 12वां वार्षिक महोत्सव l
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत पारामाउण्ट पब्लिक स्कूल बरियोन का बारहवां वार्षिक महोत्सव 11 अप्रैल 2026 को मनाया गया।

पारामाउंट पब्लिक स्कूल बरियोन का मनाया गया 12वां वार्षिक महोत्सव
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत पारामाउण्ट पब्लिक स्कूल बरियोन का बारहवां वार्षिक महोत्सव 11 अप्रैल 2026 को मनाया गया। इस महोत्सव सामारोह का शुभारंभ चलकुशा प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि बासुदेव यादव पूर्व उप प्रमुख भिखी सिंह भाजपा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह,सर्वोदय उच्च विद्यालय के शिक्षक अवधेश सिंह , सर्वोदय उच्च विद्यालय के पूर्व शिक्षक राजेश यादव,विद्यालय के प्रबंधक शशि सिंह,प्रधानाध्यापक केदार पासवान तथा विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

सामारोह का मंच संचालन शिक्षक रणजीत सिंह ने किया।सामारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक डांस, एकांकी, कॉमेडी,राष्ट्रीय गीत तथा एकांकी प्रस्तुत किया,जिसमे सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित संभाजी महराज को समर्पित एकांकी ने किया। पाकिस्तान पर भारत के द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर समर्पित एक्ट ने लोगों के दिलों को छु लिया,जबकि खोरठा कोमेडी ने लोगों को खुब हँसाया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक शशि सिंह ने कहा कि,विद्यालय जीवन में वार्षिकोत्सव का विशेष महत्त्व है, क्योंकि उदेश्य विद्यार्थियों में आत्म-संयम, विद्यालय की प्रगति में सहयोग देना और अभिभावकों से सम्पर्क स्थापित करना होता है । इस उत्सवों के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, प्रदर्शन, आत्माभिव्यक्ति और दायित्व की भावना को बहिर्मुखी होकर विकसित होने का पूरा मौका मिलता है ।

पारामाउण्ट पब्लिक स्कूल, बरियोन में प्रति वर्ष वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन बड़े धूमधाम से कराया जाता है।सामारोह में विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशित किया गया और सभी कक्षा में प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।आनंद दास,कक्षा 10 के छात्र को स्टुडेंट ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक रणजीत सिंह,अशोक कुमार,आलोक सिंह, सुरज कुमार,सोहेल अंसारी, उमेश कुमार ,मनोज सिंह और शिक्षिकाएँ सीता श्रीवास्तव,रिया सिंह,तब्बसुम, वर्षा सिंह, चांदनी देवी ,काजल कुमारी तथा विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।




