जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक
भागलपुर 26 दिसम्बर 2025, भागलपुर के माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समीक्षा भवन भागलपुर में आयोजित की गई।

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक
भागलपुर 26 दिसम्बर 2025, भागलपुर के माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समीक्षा भवन भागलपुर में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा सर्वप्रथम पौधा देखकर माननीय सांसद का हार्दिक स्वागत किया गया। बैठक में माननीय विधायक सुल्तानगंज को अनुमंडल पदाधिकारी सदर,

माननीय विधायक नाथनगर को डीआरडीए डायरेक्टर एवं महापौर भागलपुर को जिला परिवहन पदाधिकारी भागलपुर ने पौधा देकर सम्मानित किया गया। बैठक में माननीय विधायक पीरपैंती माननीय विधायक भागलपुर भी सम्मिलित हुए। जिन्हें क्रमशः जिला डीआरडीए के डायरेक्टर श्री अमर कुमार मिश्रा तथा जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी श्री सुधार सुधीर कुमार द्वारा पौधा देकर हार्दिक स्वागत किया गया।

बैठक में सभी लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में भागलपुर नगर निगम के मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने समग्र शहरी विकास योजना में तेजी लाने तथा अमृत 2 योजना को चालू करवाने, सी एनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट की समस्या का समाधान करवाने हेतु अनुरोध किया गया।
बैठक में नाथनगर के माननीय विधायक श्री मिथुन कुमार ने बताया की राजांदीपुर में प्राइवेट बिल्डिंग में उप स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है, इसकी स्थिति काफी जर्जर है जिसे बदलने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को नए भवन की तलाश करने का निर्देश दिया।

जिला परिषद के उपाध्यक्ष डॉ प्रणय कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आवेदन करने की समस्या से अवगत कराया और बताया कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्होंने आवेदन नहीं किया है। नाम जुड़वाने के लिए गांव में कैंप लगाया जाए ताकि उन्हें सहायता उपलब्ध हो सके। उन्होंने एन एच 80 के बने हुए रोड के फ्लैंक को भरवाने का अनुरोध किया और बताया कि इससे आए दिन दुर्घटना होते रहती है। डॉक्टर प्रणय कुमार ने बताया कि डूब के मरने के कई मामले में भुगतान अभी लंबित है।
जिलाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक को निर्देशित किया कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रत्येक गांव में सामाजिक सुरक्षा के आवेदन के लिए शिविर लगाया जाए।
सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया कि सुल्तानगंज में 7.26 करोड रुपए की लागत से विद्युत शवदाह गृह का काम प्रारंभ किया गया था लेकिन विगत कई महीना से बंद है, उसे शीघ्र पूरा करवाने की जरूरत है।
इसके साथ ही अस्पताल की दीवार जर्जर हो गई है। इसका निर्माण करवाने पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने बताया कि NH 80 द्वारा जलापूर्ति का पाइप सड़क पर छोड़ दिया गया है जो क्षतिग्रस्त हो सकता है इसे इस अंडरग्राउंड करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आदर्श मध्य विद्यालय में वर्ग कक्ष की आवश्यकता है।
बांका के माननीय सांसद के प्रतिनिधि ने नगर परिषद में माननीय सांसद को आमंत्रित नहीं करने का मुद्दा उठाया जबकि सरकार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा की नगर परिषद की सफाई का बजट डेढ़ गुना हो जाने के बाद भी सफाई की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है और गंगा घाट पर SDRF की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता है। मुरारका कॉलेज को बुडको द्वारा वाटर सप्लाई नहीं किया जा रहा है। जिससे परेशानी हो रही है।
माननीय विधायक भागलपुर श्री रोहित पांडे ने कहा कि शहरी क्षेत्र के मृत तालाबों को जीवित करने की आवश्यकता है और लोहिया पुल के नीचे मारवाड़ी पाठशाला के पास फुटकर विक्रेताओं को स्थान उपलब्ध कराया जाए ताकि फुटकर विक्रेता एक जगह अपना दुकान लगा सके। उन्होंने कहा कि पुराने धर्मशाला को पुनः पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है ताकि लोगों को सस्ते दर पर आवासन की सुविधा उपलब्ध हो सके। वृक्षारोपण में फलदार वृक्षों का रोपण किया जाए ताकि किसानों को भी फायदा हो सके।
पीरपैंती के माननीय श्री मुरारी पासवान ने कहा कि पीरपैंती का दो पुल बह चुका है और तीन पुल जर्जर अवस्था में है। गंगा का कटाव में 8 से 9 सौ लोग विस्थापित हुए अभी भी बहुत सारे लोगों को बसाया जाना शेष है, इस बार ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आदिवासी छात्रावास पीरपैंती में बना है वह कटने की अवस्था में है। मजदूरों के लिए गांव गांव में कैंप लगाने की आवश्यकता है।
चिकित्सक जहां पदस्थापित हैं वहां काम नहीं करके अन्य जगह पर काम कर वेतन ले रहे हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए टेक्नीशियन नहीं रहने के कारण वह चालू नहीं हो पा रहा है।
जिलाधिकारी ने वैसे चिकित्सक के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिया।
बैठक में नगर पंचायत सबौर द्वारा अपनी बातों को रखा गया। वहीं कहलगांव प्रखंड प्रमुख नूतन देवी ने भी अंचलाधिकारी, पीरपैंती के विरुद्ध शिकायत की। वहीं मध्य विद्यालय नारायणपुर की मरम्मती की आवश्यकता बताई । उन्होंने बताया कि यह विद्यालय एनटीपीसी द्वारा बनवाया गया है। अनुमंडलीय अस्पताल के नर्स के संबंध में भी उन्होंने पैसे लेने शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए और संबंधित नर्स के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराने के भी निर्देश दिए। बताया गया कि वहां के अस्पताल के लिपिक गौतम कुमार ट्रांसफर हो जाने के बाद भी वह वहां कार्य कर रहा है।
जिलाधिकारी ने उसके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए। उर्वरक के संबंध में भी कई शिकायतें की गई। इसके अतिरिक्त कई प्रखंड प्रमुखों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा और लिखित में भी इसे जिलाधिकारी महोदय को उपलब्ध कराया।




