मकर संक्रांति के अवसर पर मेदिनीनगर शहर के वार्ड नंबर 20 निवासी समाजसेवी निर्मला देवी, पति सुरेश पंडित के द्वारा मेदिनीनगर के वार्ड संख्या 20 के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम किया

पलामू : मकर संक्रांति के अवसर पर मेदिनीनगर शहर के वार्ड नंबर 20 निवासी समाजसेवी निर्मला देवी, पति सुरेश पंडित के द्वारा मेदिनीनगर के वार्ड संख्या 20 के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया है। यह कार्यक्रम काली मंदिर, कान्दू मोहल्ला, बेलवाटिका में दिन के 12 बजे कंबल वितरण के रूप में संपन्न हुआ। मालूम हो कि विनोद पंडित की धर्मपत्नी शुरू से ही समामाजिक कार्यों में अपना योगदान देती रही हैं।

समाजसेवी निर्मला देवी को जानकारी मिली कि उनके वार्ड के कई ऐसे जरूरतमंद लोग हैं जो इस कड़ाके की ठंड में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं उनके पास रात को ओढ़ने के लिए कंबल या रजाई नहीं है। इसके बाद निर्मला देवी ने अपने पति विनोद पंडित से सलाह मस्वीरा कर यह निर्णय लिया कि क्यों नहीं अपने वार्ड के जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर दिया जाए और उनकी यह दरियादिली ने आज कमाल कर दिया और अपने आवास पर कंबल वितरण कार्यक्रम में 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर समाजसेवी निर्मला देवी ने कहा कि आगे भी कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा, जो भी जरूरतमंद बच गए हैं उन्हें भीआगे आने वाले दिनों में कंबल प्रदान कर दिया जाएगा।
वार्ड नंबर 20 के कई लोगों ने समाजसेवी निर्मला देवी के इस सामाजिक और मानवीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की है और कहा है कि इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर बहुत ही अच्छा काम निर्मला देवी ने किया है। ईश्वर उन्हें हमेशा खुश रखे और उन्हें इतनी शक्ति प्रदान करें कि आगे भी गरीबों की मदद कर सके।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 20 के पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार सिंह, विष्णु राम,उदय राम समेत अनेकों गण्य मान्य लोग उपस्थित थे।