Breaking Newsझारखण्डबिजनेस

गोमिया प्रखंड मुख्यालय के परिसर में बत्तख चूजा का किया गया वितरण

गोमिया प्रखंड मुख्यालय के परिसर में बत्तख चूजा का किया गया वितरण

बोकारो:गोमिया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को बत्तख चूजा वितरण योजना के तहत विभिन्न पंचायतों के 44 जरूरतमंद लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का वितरण किया गया। प्रत्येक लाभुक को 15 अदद बत्तख चूजा दिया गया। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गोराई ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित जरूरतमंद लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का वितरण किया जा रहा है। जिसमें गोमिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 44 लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का वितरण किया गया है। लाभुक बत्तख चूजे को अपने आसपास के तालाबों में पालन कर सकते हैं। जिससे उन्हें प्रोटीन युक्त अंडे प्राप्त होगी। इसके अलावा अपना जीविकोपार्जन भी कर सकते हैं। मौके पर गोमिया बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, पशुपालन विभाग के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुरेश प्रसाद, जिला परिषद सदस्य मालती देवी, प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, गौरी शंकर प्रजापति आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button