16 सूत्री मांगो को लेकर ई सी एल मुगमा एरिया के बैजना कोलियरी के 31नंबर इंकलायन में बीसीकेयू के बैनर तले प्रबंधन के विरुद्ध मजदूरों ने क्या प्रदर्शन

धनबाद: मलय गोप
धनबाद: सोमवार दोपहर 16 सूत्री मांगो को लेकर ई सी एल मुगमा एरिया के बैजना कोलियरी के 31नंबर इंकलायन में बीसीकेयू के बैनर तले प्रबंधन के विरुद्ध मजदूरों ने प्रदर्शन किया साथ ही जमकर नारेबाजी भी किया इधर प्रबंधन के नाम 16सूत्री मांगो को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा गया साथ ही जल्द मांग पूरी करने की बात कही गई अन्यथा जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी दी गई .16सूत्री मांगो में मुख्य रूप से 29नंबर इंकलायन के खदान के पानी को सुखाकर जल्द चालू करने,खदान में सुरक्षाबल की तैनाती,काम कर रहे कर्मी का प्रमोशन जल्द करने , पे स्लिप में हुई गड़बड़ी को जल्द सुधारने,मजदूरों के लिए क्वार्टर अलाट करने एवम मजदूरों के लिए स्वच्छ पानी एवम शौचालय की व्यवस्था की मांग शामिल है ,बीसीकेयु के मजदूर नेता बाबिन सेनगुप्ता ने कहा की लंबे समय से प्रबंधन से मजदूरों के हक में सुधार किए जाने को

लेकर आवाज उठाने का काम किया जा रहा है लेकिन प्रबंधन है की कानो में जुई तक नहीं रेंग रहा है .बाध्य होकर प्रबंधन के खिलाफ आज धरना पर बैठना पड़ा जल्द ही मांगो को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करने का काम किया जाएगा साथ ही उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएंगे जिसका जिम्मेवार ई सी एल प्रबंधन होगा

बाबीन घोष,मजदूर नेता
वही कोलियरी अभिकर्ता कृष्ण कुमार ने कहा की जल्द ही मांगो को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा