Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

गिरिडीह, टावर चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया,

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : टावर चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों ने गांधी का नाम मिटाने के खिलाफ नारे लगाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि गांधी के नाम को हटाने की कोशिश देश की विचारधारा और मजदूरों के अधिकारों पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना में 40% राज्य और 60% केंद्र योगदान की व्यवस्था गरीब राज्यों को कमजोर करने की साजिश है।

कांग्रेस ने मजदूरों के हक में संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक विश्वकर्मा दिनेश विश्वकर्मा मनोज राय अभिनंदन प्रताप सिंह निजामुद्दीन अंसारी मोहम्मद निजामुद्दीन धनंजय गोस्वामी नागेश्वर मंडल इतवारी वर्मा गायत्री देवी लक्ष्मी कुमारी अशोक कुमार निराला महेश प्रसाद अरुण मंगल प्रभात सिंह मोहन शाव भोला यादव यश सिन्हा मोहम्मद सोहेल सरफराज अंसारी विनीत भास्कर मोहम्मद आलम अहमद राजा नूरी जुनेद आलम गुड्डू मलिक जोगेश्वर महथा पंकज सागर त्रिभुवन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button