Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बढ़ती ठंड एवं धुंध के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में की जा रही अलाव एवं कंबल की व्यवस्था

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिले में बढ़ती ठंड एवं धुंध को देखते हुए आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

बढ़ती ठंड एवं धुंध के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में की जा रही अलाव एवं कंबल की व्यवस्था

हजारीबाग: कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग : उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिले में बढ़ती ठंड एवं धुंध को देखते हुए आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था एवं कंबल का वितरण की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा बस स्टैंड, चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, थाना परिसर, अस्पताल परिसरों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की व्यवस्था एवं कंबल का वितरण सुनिश्चित की जा रही है, ताकि ठंड से प्रभावित आम नागरिकों, विशेषकर जरूरतमंद, बुजुर्ग, असहाय एवं राहगीरों को राहत मिल सके।

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे ठंड एवं धुंध को देखते हुए आवश्यक सावधानियाँ बरतें। उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, गर्म कपड़ों का उपयोग करें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

जिला प्रशासन आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और ठंड के मौसम में लोगों को राहत प्रदान करने हेतु निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button